Welcome To


जिन्दगी एक डायरी

गिफ्ट क्या होता है

किसी को खुश रखने के लिए उसके काम या पसंद की वस्तु जो बिना किसी अपेक्षा के प्रदान की जाती है गिफ्ट कहलाती है। गिफ्ट मन की खुशी को प्रकट करने के लिए या किसी को सम्मानित करने के लिए भी दिए जाते हैं इनके बदले में किसी धन की अपेक्षा नहीं की जाती है।

हमें रिश्तों में गिफ्ट लेते देते रहना चाहिए। भावनाओं से भरपूर गिफ्ट जिस भी रिश्तें को दिया जाता है वह रिश्ता और अटूट हो जाता है। हम सबको एक दूसरे का आदर करना चाहिए और एक दूसरे के दिये हुए गिफ्ट्स का भी आदर पूरे दिल से करना चाहिए।

जैसे :- राखी पर बहन-भाई के गिफ्ट का इंतजार करती है। करवाचौथ पर पत्नी पति से गिफ्ट की उम्मीद रखती है।
 गर्लफ्रेंड को वेलेंटाइन वीक में गिफ्ट्स चाहिए।
 शादियों में हमारे रिश्तेदार दूल्हा दुल्हन को आशीर्वाद के साथ गिफ्ट देते है।
उसी तरह बर्थडे पर बर्थडे वाला व्यक्ति भी चाहेगा कि कोई उसे गिफ्ट दें।

कितनी ख़ुशी होती है जब कोई अपना हमें अनेक चीजों में से एक बहुमूल्य वस्तु एक गिफ्ट के रूप में देता है। मानो सब मिल गया हो। इस ख़ुशी की कीमत रुपये या पैसे से नहीं आंकी जा सकती। यह गिफ्ट देने वाले की भावनायें व्यक्त करती है कि हम उसके लिए कितना महत्त्व रखते हैं। वह हमारे लिए इतना सोच कर, टाइम निकाल कर, अपने पसंद की चीज़ लाके देतें हैं यह बात हमें कितना Proud Feel करवाती है।।